कोल्हुआघाट में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम, विधायक राज कुमार राय ने किया शुभारंभ
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के कोल्हुआघाट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आज शुक्रवार की रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हसनपुर के विधायक राज कुमार राय ने लाल फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। मटका फोड़ कार्यक्रम में श्री कृष्ण के स्वरूप में अंजय शर्मा ने भाग लिया और मटका फोड़कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य के पति एवं पूर्व मुखिया अरविंद कुमार यादव, हरिश्चंद्र शर्मा, नीतीश शर्मा, बैजू यादव, संतोष साहू, सतेंद्र यादव, राय चंद्र यादव, रुदल यादव, छोटकू यादव मोहन यादव राजेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विधायक राज कुमार राय ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने और आकर्षक बनाने में रुपेश कुमार, अविनाश कुमार, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, सुमन कुमार, सचिन कुमार समेत कई युवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Total Users : 10204385
Views Today : 1622