सीतामढ़ी में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
सीतामढ़ी, 16 जुलाई 2025 — भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आज डुमरा प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी गई निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं समुचित रख-रखाव की विस्तृत समीक्षा की।
श्री पांडेय ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी सामग्रियों की सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली एवं अन्य सुरक्षा उपायों का गहन अवलोकन कर उनकी कार्यशीलता की जांच की।
निरीक्षण के अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, सीतामढ़ी डॉ. विपिन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि आगामी चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन किया जाए।

Total Users : 10188569
Views Today : 1923