Explore

Search

August 6, 2026 12:39 pm

दरभंगा में पुलिस की पहल: महिला थानाध्यक्ष द्वारा मासिक ‘महिला सशक्तिकरण’ सभा आयोजित

दरभंगा में पुलिस की पहल: महिला थानाध्यक्ष द्वारा मासिक ‘महिला सशक्तिकरण’ सभा आयोजित

दरभंगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में महिला थाना द्वारा महिलाओं को जागरूक और सक्षम बनाने के उद्देश्य से मासिक “महिला सशक्तिकरण” सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 17 नवंबर 2025 को लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत हेकॉक इंस्टिट्यूशन, लहेरियासराय विद्यालय में आयोजित हुआ।

सभा का नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य: महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना

मासिक नारी सशक्तिकरण सभाओं का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता,
के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर सामाजिक, आर्थिक और कानूनी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और महिलाओं को स्वयं को सुरक्षित, सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस सभा में महिला थानाध्यक्ष द्वारा निम्न बिंदुओं पर खास जोर दिया गया: साइबर सुरक्षा लैंगिक उत्पीड़न से बचाव इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया जनित अपराधों से सावधानी महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन नंबरों और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी महिलाओं को कानूनी रूप से जागरूक करते हुए निम्न विषयों पर जानकारी दी गई:दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा बाल विवाह कानून के तहत उपलब्ध सहायता सेवाएँ और शिकायत प्रक्रिया

महिला थाना ने बताया कि ऐसी मासिक सभाएँ आगे भी निरंतर आयोजित की जाएँगी, ताकि समाज में महिलाओं को निर्भीक, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य मजबूत हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!