मुंगेर डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने किया धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण, 60.40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता दर्ज
मुंगेर। जिला पदाधिकारी श्री निखिल धनराज निप्पणीकर ने आज जमालपुर प्रखंड के इटहरी ग्राम पंचायत में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। कृषि विभाग द्वारा 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में सम्राट किस्म के धान की कटनी कर इसका हरा वजन 30 किलो 200 ग्राम दर्ज किया गया। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 60.40 क्विंटल आंकी गई, जो क्षेत्र के किसानों के लिए उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कृषि अधिकारियों को बेहतर कृषि तकनीक को बढ़ावा देने, किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती के लिए प्रेरित करने तथा उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित मुखिया प्रतिनिधि, पैक्स अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
कृषि विभाग के अनुसार इस तरह के फसल कटनी प्रयोग किसानों के लिए उपयोगी आंकड़े उपलब्ध कराते हैं, जिससे भविष्य में खेती की बेहतर योजना तैयार की जा सकेगी।






Total Users : 10092795
Views Today : 1099