Explore

Search

January 23, 2026 8:06 pm

जिला पदाधिकारी के निदेश पर उप विकास आयुक्त ने किया पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण

 

जिला पदाधिकारी के निदेश पर उप विकास आयुक्त ने किया पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण

जिला पदाधिकारी के निदेश के अनुपालन में, उप विकास आयुक्त (DDC) कैमूर, श्री सूर्य प्रताप सिंह ने आज दिनांक 15.12.2025 को जिले के मोहनियां प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पैक्स डडवा भाग-II पैक्स (PACS) गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण विशेष रूप से गोदामों में अनाज भंडारण की व्यवस्था, गुणवत्ता, और सरकारी योजनाओं के तहत वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।

उप विकास आयुक्त ने गोदामों की वास्तविक भंडारण क्षमता और वर्तमान में भंडारित अनाज की मात्रा का मिलान किया।

उप विकास आयुक्त द्वारा धान की नमी, कीट-पतंगों से सुरक्षा और अनाज की समग्र गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

पैक्स प्रबंधकों द्वारा रखे जा रहे स्टॉक रजिस्टर और किसानों से खरीद तथा वितरण से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जाँच की गई। यह निर्देश दिया गया कि गोदामों में अग्निशमन, स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों का पूरी तरह से पालन हो।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिला पदाधिकारी महोदय ने भंडारण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

जिला पदाधिकारी महोदय का सख्त निदेश है कि किसानों से ससमय धान की खरीदारी की जाए। इसकी विभिन्न स्तर पर निगरानी स्वयं जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की जा रही है।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!