हरिद्वार के फेमस मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत!
हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में आज रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. मंदिर में अचानक भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. घटना के वक्त हुई मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे.
सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय मंदिर में अप्रत्याशित रूप से भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शिंकर पांडे ने एजेंसी एएनआई को बताया कि मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मचने से 6 लोगों की जान चली गई. उन्होंने यह भी बताया कि वे खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

Total Users : 10228456
Views Today : 278