Explore

Search

September 22, 2026 1:15 am

समस्तीपुर: सिंघिया में बाइक हादसे में पंचायत रोजगार सेवक घायल

समस्तीपुर: सिंघिया में बाइक हादसे में पंचायत रोजगार सेवक घायल

समस्तीपुर (बिहार), 17 जुलाई — समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक नीरज कुमार एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार किसी कार्य से पंचायत में जियो टैग करने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कंकड़ी के निकट तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में नीरज कुमार नीचे गिर गए, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद उनके सहयोगी पंचायत रोजगार सेवक शिव कुमार पासवान ने उन्हें तुरंत सिंघिया पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती करवाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया के मनरेगा पीओ डॉ. प्रेम कुमार लाल ने गहरा दुख व्यक्त किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, पीटीए सत्येंद्र पाठक ने अस्पताल पहुंचकर नीरज कुमार का हालचाल जाना।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!