Explore

Search

February 16, 2026 11:04 am

समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर ह’त्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम किया

समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर ह’त्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम किया

समस्तीपुर : घटहो थाना क्षेत्र के दयाल चौक के समीप अरमौली पेट्रोल पम्प के पास बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा के दुबहा गांव निवासी रामप्रवेश पटेल के 25 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शनिवार को घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों ने बोचहा घाट पुल चौक के समीप एनएच-122 बी को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जाम स्थल पर शव पहुँचते ही लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

खबर लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी है। बताया जाता है कि मृतक शिवम अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। जो शुक्रवार को बहनोई के यहाँ से घर लौट रहा था। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शुक्रवार की रात सदर अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक दिल्ली में काम करता है। पिछले दिनों उसके बहनोई की मौत हो गई थी। जिस कारण वह कुछ दिन पहले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से लौटा था। वह बीमार भी रह रहा था, जिस कारण उसका उपचार दिल्ली से चल रहा था। शुक्रवार को वह डॉक्टर से दिखवाने के लिए समस्तीपुर बाइक से आया था। इसी दौरान उसे काफी देर हो गई। रात अकेले ही वह वापस हरपुर बोचहा गांव लौट रहा था।
जिस वक्त घटना हुई उस वक्त तेज बारिश हो रही थी और चारो तरफ अंधेरा था। बारिश में ही बदमाशों ने उसे घेर लिया और नजदीक से गोली मार दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। बाद में लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ युवक को देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!