Explore

Search

July 27, 2026 5:23 pm

लहरगछिया के लोगों ने अधूरा नाली निर्माण कार्य पूरा करने की उठाई मांग

लहरगछिया के लोगों ने अधूरा नाली निर्माण कार्य पूरा करने की उठाई मांग

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लहरगछिया गांव में लगभग 6 माह पूर्व शुरू किए गए नाली निर्माण कार्य के अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से जल्द शेष कार्य पूरा कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी नाली के कारण जलजमाव की समस्या बनी रहती है, जिससे आने-जाने में परेशानी के साथ-साथ गंदगी भी फैल रही है। उन्होंने पंचायत की मुखिया पूजा से मिलकर बचे हुए हिस्से का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी।
वहीं मुखिया पूजा ने बताया कि उपलब्ध राशि के अनुसार ही अब तक निर्माण कार्य कराया गया है। फिलहाल इस मद में राशि समाप्त हो गई थी, जिसके कारण कार्य अधूरा रह गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही नई राशि प्राप्त होगी, शेष बचे हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!