*09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर तैयारी तेज*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सहयोग से आगामी दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
इसी क्रम में दिनांक 24.04.2026 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, नवादा के प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक के प्रतिनिधि, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, जिला खनन पदाधिकारी तथा दूरभाष विभाग, नवादा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करने, लंबित सुलहनीय वादों के अधिकाधिक निष्पादन तथा आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। सचिव महोदय ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी विभागाध्यक्षों से लगातार विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही जिले के सभी थानाध्यक्षों को शत-प्रतिशत नोटिस तामिला कराने का निर्देश जारी किया गया है तथा नोटिस संबंधित थानों के माध्यम से भेजे जा रहे हैं।
बैठक में नवादा न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों से भी आवश्यक विचार-विमर्श किया जा रहा है, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी से खनन मामलों, वन विभाग के प्रतिनिधि से वन वाद, श्रम विभाग के प्रतिनिधि से श्रम वाद, विद्युत विभाग से बिजली बिल संबंधी मामलों तथा दूरभाष विभाग से टेलीफोन वादों के निष्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बताया गया कि इस बार अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निपटारा सुनिश्चित करने के लिए व्यवहार न्यायालय के पीठ लिपिक एवं कार्यालय लिपिकों को पक्षकारों पर नोटिस निर्गत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सहयोग के लिए पारा विधिक स्वयंसेवकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।






Total Users : 10090105
Views Today : 697