Explore

Search

February 17, 2026 10:52 pm

चचेरी बहन से राखी बंधवाई, कुछ घंटे बाद रेप किया, मारा और फंदे से लटका दिया

चचेरी बहन से राखी बंधवाई, कुछ घंटे बाद रेप किया, मारा और फंदे से लटका दिया

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 33 साल के एक शख्स ने अपनी 14 साल की चचेरी बहन का कथित तौर पर रेप किया. आरोप है कि इसके बाद उसने पीड़िता की हत्या कर दी और उसके शव को फंदे से लटका दिया. ताकि ये आत्महत्या का मामला लगे. आरोप है कि उसने ये अपराध रक्षाबंधन के दिन पीड़िता से राखी बंधवाने के कुछ घंटों बाद किया.
पुलिस ने ये भी बताया कि अगले दिन जब जांच चल रही थी, तब वो ‘गुमराह करने’ के लिए घर वापस लौटा. जानकारी मिली है कि जब पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही थी, तब आरोपी उन्हें जवाब भी नहीं देने दे रहा था. ऐसे में पुलिस को शक हुआ और उसके बाद पूरे मामले का खुलासा भी.

10 अगस्त की सुबह जब पुलिस को सूचना मिली, तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि घर पहुंचते ही कई जगहों पर खून के धब्बे दिखे, जिससे उन्हें समझ आ गया कि ये आत्महत्या का मामला नहीं है. उन्होंने परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की और पाया कि सुरजीत अक्सर उनके यहां आता रहता था. पूछताछ के दौरान पुलिस को सुरजीत की हरकतों पर शक हुआ. जब भी परिवार के सदस्यों से सवाल पूछा जाता, सुरजीत आगे बढ़कर जवाब देने लगता.

औरैया जिले के SP अभिजीत आर शंकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई. सुरजीत को मंगलवार, 12 अगस्त को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

पुलिस ने ये भी बताया कि घटना के वक्त उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी. उसके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!