Explore

Search

October 15, 2026 10:36 am

हायाघाट विधानसभा से राजद नेता चिंटू सिंह का जन संपर्क अभियान शुरू

हायाघाट विधानसभा से राजद नेता चिंटू सिंह का जन संपर्क अभियान शुरू

दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में राजद के वरिष्ठ नेता एवं भावी प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने जन संपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और तेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाया।

चिंटू सिंह ने कहा कि यदि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी तो बेरोजगारी और महंगाई की समस्या दूर होगी तथा राज्य में विकास की नई राह खुलेगी। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए अपील की कि इस बार हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से उन्हें जिताकर विधानसभा भेजें।

जन संपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनता ने एक ही स्वर में नारा लगाया—
“बिहार का विकास तभी होगा, जब तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।”

उन्होंने कहा कि हायाघाट ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में राजद गठबंधन को जिताना है ताकि बिहार में एक मजबूत और विकासशील सरकार बनाई जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!