Explore

Search

June 11, 2026 11:11 pm

Samastipur News :समस्तीपुर मोटर व्यवसायिक संघ का विशाल धरना-प्रदर्शन, चुनाव आयोग का पुतला दहन

Samastipur News :समस्तीपुर मोटर व्यवसायिक संघ का विशाल धरना-प्रदर्शन, चुनाव आयोग का पुतला दहन

समस्तीपुर। समस्तीपुर मोटर व्यवसायिक संघ के बैनर तले गुरुवार को व्यवसायियों एवं वाहन मालिकों ने अपनी विधानसभा चुनाव में  गाड़ी का बकाया भुगतान की मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशासन एवं चुनाव कार्य में लगाए गए वाहनों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

धरना के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन वाहन अधिग्रहण के एवज में देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

आक्रोशित व्यवसायियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की तथा बाद में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

संघ के नेताओं ने सरकार एवं जिला प्रशासन से अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वाहन मालिकों को राहत मिल सके। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में वाहन व्यवसायी एवं चालक उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!