Explore

Search

June 20, 2026 7:48 am

सरदार पटेल 150 जिला स्तरीय पदयात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न

सरदार पटेल 150 जिला स्तरीय पदयात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न

 

विक्रम सिंह
नैनीताल| जिला प्रशासन नैनीताल एवं मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आज सरदार @150 जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडेय द्वारा किया गया।
पदयात्रा का शुभारंभ शैले हॉल, नैनीताल से हरी झंडी दिखाकर किया गया. इस ऐतिहासिक यूनिटी मार्च में नैनीताल जिले के विभिन्न विद्यालयों के 600 से अधिक छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नैनीताल की विधायक सरिता आर्या रहीं। अन्य गौरवपूर्ण उपस्थिति में—

श्री गोपाल सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि
सुश्री शान्ति मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री
श्री दिनेश आर्या, दर्जा मंत्री
श्री विवेक राय, एडीएम
श्री जगदीश चन्द्र, एसपी ट्रैफिक
सुश्री निर्मला पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी
श्री प्रतीक चन्द्र जोशी, युवा कल्याण अधिकारी
श्री दयाकृष्ण पोखरिया, संयोजक, एवं भाजपा के अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा विविध उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें आगंतुकों ने सराहा। मेरा युवा भारत नैनीताल की उपनिदेशक डोल्वी तेवतिया द्वारा सभी अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। पदयात्रा का समापन जीजीआईसी तल्लीताल में हुआ, जहाँ सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। अंत में सामूहिक वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

यह पदयात्रा सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान, राष्ट्रीय एकता एवं युवाओं में देशभक्ति की भावना को समर्पित रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती कोहली, अजय कोहली, सतीश चंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!