Explore

Search

September 13, 2026 9:10 pm

एस.एम.आर.सी.के. कॉलेज समस्तीपुर में 5th सेमेस्टर इंटरनल परीक्षा का शेड्यूल जारी

एस.एम.आर.सी.के. कॉलेज समस्तीपुर में 5th सेमेस्टर इंटरनल परीक्षा का शेड्यूल जारी

समस्तीपुर स्थित एस.एम.आर.सी.के. कॉलेज द्वारा सीबीसीएस यूजी 5th सेमेस्टर (सत्र 2023-27) इंटरनल परीक्षा-2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल को इतिहास, मनोविज्ञान, जूलॉजी, भौतिकी, रसायन, बॉटनी और गणित विषयों की परीक्षा होगी। वहीं 18 अप्रैल को भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और होम साइंस की परीक्षा निर्धारित है।
20 अप्रैल को अंग्रेजी, ए.आई.एच., संगीत, संस्कृत, मैथिली, उर्दू, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, कॉमर्स और हिंदी विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी छात्र अपने साथ एडमिट कार्ड एवं 4th सेमेस्टर का प्रवेश पत्र/रसीद लाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!