*बिथान के सलहा बुजुर्ग गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत पर वरिष्ठ राजद नेत्री विभा देवी ने परिजनों से मिलकर हुए गमगीन*
समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बिथान प्रखण्ड अन्तर्गत लरझाघाट थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग गाँव में मंगलवार को वार्ड संख्या 14 में बहुत ही हृदय विदारक घटना घटित होने से शौचालय टंकी साफ करने उतरे एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत से सलहा बुजुर्ग गांव में अब भी मातमी सन्नाटा है। घटना की जानकारी लेने पहुंची हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेत्री व पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह बिथान प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख विभा देवी ने सलहा बुजुर्ग गाँव पहुँच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर काफी गमगीन हो गई। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा के लिए ईश्वर से शान्ति प्रार्थना किया। वहीं उन्होंने प्रशासन से उचित मुवावजा की मांग करते हुए अन्य सहायता दिलाने की भरोसा दिलाया। राजद नेत्री विभा देवी ने बताया कि हसनपुर सीएचसी अस्पताल के चिकित्सक यदि समय रहते बेहोश हुए मरीजों को यदि आक्सीजन की व्यवस्था कर रेफर किया जाता तो शायद एक साथ इतनी बड़ी घटना घटित नही होता। उन्होंने कहा चिकित्सक के द्वारा आनन फानन में बिना किसी व्यवस्था के मरीजों को रेफर कर दिया जाना यह एक तरह से नाइंसाफी एवं लापरवाही दिखाता है। विभा देवी ने बताया कि हसनपुर सीएचसी अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर वे स्वास्थ्य मंत्री के पास शिकायत लेकर जायेगें। मालुम हो कि मंगलवार को शौचालय की टंकी को साफ करने उतरे 42 वर्षीय राम उमेश साह शौचालय के विषैले गैस से बेहोश हो गया काफी देर होने के बाद बाहर नहीं निकलने पर उनके भाई 38 वर्षीय दया राम साह भाई को देखने के लिए वे भी शौचालय के टंकी में उतर गए लेकिन वे भी बेहोश हो गए। लेकिन वे दोनों भाई काफी देर हो जाने के बाद बाहर नहीं निकले तो दया राम साह का पुत्र 15 वर्षीय राधे श्याम साह दोनों भाई को देखने के लिए शौचालय के टंकी में उतरा लेकिन वे भी काफी देर हो जाने बाद बाहर नहीं निकल पाये। काफी देर हो जाने पर परिजनों ने किसी आकस्मिक घटना की शंका जाहिर करते हुए शोर मचाने लगे जहाँ दर्जनों की संख्या में गाँव के लोग जुट गए और आनन फानन में जेसीबी लाकर टंकी के ढ़क्कन को तोड़कर तीनों बेहोश पड़े व्यक्ति को बाहर निकाले। लेकिन तबतक काफी देर हो चुका था। जिसे परिजनों ने बेहोशी के हालत में हसनपुर सीएसपी अस्पताल लाया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताकर बाहर रेफर कर दिया। परिजनों ने गंभीर स्थिति में तीनों को बेगूसराय में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान तीनों की मौत एक के बाद होते चला गया जो अब भी काफी पीड़ादायक दिख रहा है।






Total Users : 10042271
Views Today : 542