विद्यापति धाम मे रेलवे गुमती के पास शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी
बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में हाजीपुर-बरौनी रेल खंड पर विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के गुमती नंबर 9बी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला।
शव को देखने से ऐसा प्रतीत लग रहा हैँ कि किसी ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई हैँ क्योकि शव ठीक पटरी के पास गिरी मिली हैँ!
अब तो जाँच के बाद ही कहा जा सकता हैँ आखिर कैसे व्यक्ति की मौत हुई हैँ!
लोगों ने घटना की सूचना आरपीएफ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जीआरपीएफ बछवाड़ा को सूचित किया।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए।
Author: K k sanjay
Post Views: 470

Total Users : 10227528
Views Today : 2402