हसनपुर बाजार में 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगा श्री राम महायज्ञ
समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड स्थित हसनपुर बाजार में 19 अप्रैल 2026 से श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ होगा, जो 27 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
???? ध्वजारोहण कार्यक्रम
इस महायज्ञ का शुभारंभ 5 नवंबर 2025 को ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अयोध्या के महंत राजू दास, खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, रणवीर यादव समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
???? प्रवचन व कथा
इस महायज्ञ में देश के ख्यातिप्राप्त कथा वाचकों का प्रवचन होगा—
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री
वृंदावन के श्री अनिरुद्धाचार्य
गौरी गौरांगी जी
???? विशेष आयोजन
1100 संतों का सम्मान किया जाएगा।
कन्या विवाह कार्यक्रम भी होगा, जिसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
???? जानकारी व अपील
महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सह दैनिक भास्कर के पत्रकार कौशल झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह आयोजन भव्य और ऐतिहासिक होगा। समिति सदस्य रामाशीष यादव ने कहा कि इस आयोजन में भारी खर्च आएगा, इसलिए सभी हिंदू सनातनी समाज से सहयोग की अपील की गई है।
जो लोग इस महायज्ञ में दान देकर पुण्य का भागी बनना चाहते हैं, वे इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ???? 6203973788

Total Users : 10212718
Views Today : 2273