Explore

Search

February 16, 2026 10:04 am

सिंघिया के दलित मजदूर को मजदूरी के बदले बोनस में मिला मौत

सिंघिया के दलित मजदूर को मजदूरी के बदले बोनस में मिला मौत

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत नीरपुर भरारिया ग्राम के एक महादलित मजदूर जो अपने परिवार के भरण पोषण हेतु कमाने के लिए अपने बीबी बच्चा बीमार पिता को छोड़कर दिल्ली से सटे मेट्रोसिटी नोएडा गया था उनके परिवार को या उन्हें यह पता नहीं था कि जो ठिकेदार ले कर गया है वे जान का दुश्मन बन जाएगा।और परिवार के लोगों पर कहर बरस जायगा ,मगर ऐसा ही घटना उसके साथ किया गया ।चुकी उस मजदूर के परिजनों ग्रामीणों पूर्व मुखिया जितेंद्र ठाकुर का कहना है यह गरीबी के कारण मजदूरी करने बिहार से नोएडा गया था मगर ठिकेदार और उसके गुर्गे ने इसे मजदूरी की गई रुपया नहीं दिया मगर फंदे पर लटका कर इसका जान ले लिया। उसके साथ काम करने वाला दूसरा मजदूर घर चला आया वह भी आपबीती सुना रहा है कि मृतक व्यक्ति दीपक के साथ भी प्रताड़ित की घटना किया करता है जो मेरे साथ किया तो हम काम छोड़कर अपने घर चला आया।मृतक की पहचान नीरपुर भरारिया ग्राम के ओपिंदर सदा के पुत्र दीपक कुमार के रूप में किया गया है उसे बच्चे है पत्नी मां बहन समेत अन्य परिजन का रो रो कर बुरा हाल है ।वही यहां के स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर रोसड़ा के विधायक बीरेंद्र पासवान समस्तीपुर के सांसद शांभवी चौधरी बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर इसे न्याय दिलाने की मांग किया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!