Explore

Search

September 13, 2026 2:41 pm

सिंघिया के टेंपो-ऑटो चालकों ने अधिक बैरियर वसूली के खिलाफ उठाई आवाज, डीएम से लगाई गुहार

सिंघिया के टेंपो-ऑटो चालकों ने अधिक बैरियर वसूली के खिलाफ उठाई आवाज, डीएम से लगाई गुहार

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में टेंपो-ऑटो चालकों ने बैरियर के नाम पर की जा रही अधिक और अवैध वसूली को लेकर नाराजगी जताई है। आक्रोशित चालकों ने इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
टेंपो-ऑटो चालकों का कहना है कि विभिन्न बैरियरों पर उनसे तय दर से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी पर बुरा असर पड़ रहा है। चालकों ने इसे सरासर मनमानी और अवैध वसूली बताते हुए कहा कि रोज़गार करना मुश्किल हो गया है।
इस मामले को लेकर चालकों ने जिलाधिकारी (डीएम) से गुहार लगाई है कि बैरियर के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई हो।
चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर होंगे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!