Explore

Search

June 20, 2026 6:31 am

सोनपुर मेला 2025: पुलिस महानिदेशक ने किया बिहार पुलिस प्रदर्शनी का शुभारंभ, वृत्तचित्र-2025 का हुआ विमोचन

सोनपुर मेला 2025: पुलिस महानिदेशक ने किया बिहार पुलिस प्रदर्शनी का शुभारंभ, वृत्तचित्र-2025 का हुआ विमोचन

सोनपुर, 17 नवंबर 2025।
सोनपुर मेले के आकर्षण में आज एक और महत्वपूर्ण आयोजन जुड़ गया, जब बिहार पुलिस महानिदेशक ने भव्य रूप से बिहार पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बिहार पुलिस वृत्तचित्र-2025 का भी विमोचन और प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम में दिखाए गए वृत्तचित्र ने बिहार पुलिस की अब तक की उपलब्धियों, तकनीकी प्रगति, आधुनिक उपकरणों के उपयोग और जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया। प्रदर्शनी में स्मार्ट पुलिसिंग, साइबर क्राइम नियंत्रण, महिला सुरक्षा कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक मॉडर्नाइजेशन जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी प्रदर्शित किया गया।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बिहार पुलिस लगातार तकनीक और प्रोफेशनलिज़्म के साथ कदमताल कर रही है, और जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदर्शनी से आम लोगों को पुलिस के कार्यों, चुनौतियों और प्रतिबद्धता के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी।

सोनपुर मेले में पहुंचे आम लोग और आगंतुकों ने भी इस प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई और पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!