सिंघिया मनरेगा कार्यालय में जॉब कार्ड निर्माण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित मनरेगा कार्यालय में आज शुक्रवार को लेखापाल राकेश कुमार की अध्यक्षता में पीएम आवास के लाभुकों को मजदूरी का भुगतान लेने के लिए जॉब कार्ड का विशेष शिविर का आयोजन किया गया है ।मौके पर उपस्थित पीटीए राम बिनोद कुमार और पंचायत रोजगार सेवक विनोद कुमार ने बताया कि जिसे जॉब कार्ड बना है और कार्ड निष्क्रिय हो चुका है उसे भी ईकेवाईसी किया जा रहा है ताकि उसका जॉब कार्य एक्टिव हो जाएगा और पीएम आवास का मजदूरी राशि आसानी से उस लाभुक के खाते में चला जाएगा।मौके पर टुनटुन गिरी नागेंद्र गिरी नीरज कुमार ,नीतीश कुमार , महरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमरनाथ यादव के अलावे अन्य कई लोग मौजूद थे बताते चले कि आज महरा पंचायत का शिविर लगाया गया था
Author: K k sanjay
Post Views: 110

Total Users : 10224611
Views Today : 4946