Explore

Search

February 18, 2026 12:04 am

पटना में रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को रौंदा

पटना में रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को रौंदा

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर बेकाबू कार का कहर देखने को मिला. दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित झकरी महादेव रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान चांसी राय (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है.

पटना में रफ्तार का कहर : घटना में पांच लोग जख्मी हो गए हैं. घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसमें यह साफ दिख रहा है कि किस तरह एक बेकाबू कार अचानक रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से घुसते हुए राहगीरों को चीरती चली गई.
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे लोग आराम से चल रहे थे. एक कुत्ता भी सड़क पर आराम कर रहा था. इतने में अचानक करीब 60 से 70 की गति में आ रही एक कार रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में घुसती है और पैदल चल रहे लोगों को उड़ा देती है.

चालक ने कार को नहीं रोका : टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग सड़क पर दूर तक जा गिरे. फुटेज में यह भी दिखता है कि कार के नीचे एक व्यक्ति फंस जाता है. चालक गाड़ी रोकता नहीं, बल्कि उसे खींचते हुए आगे बढ़ जाता है. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग कार को रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. कई लोग गाड़ी पर डंडे से मारते भी नजर आते हैं, परंतु चालक किसी तरह गाड़ी को मोड़कर मौके से फरार हो जाता है.

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार चालक जानबूझकर गति बढ़ाते हुए मरीन ड्राइव की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था. घटना के तुरंत बाद लोगों ने घायल व्यक्तियों को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार जारी है. बुजुर्ग चांसी राय की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मानवीय संग्रह के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि गाड़ी का नंबर स्पष्ट रूप से फुटेज में दिख रहा है, जिसके आधार पर वाहन मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!