Explore

Search

October 23, 2026 10:15 pm

रोसड़ा में युवक की संदिग्ध मौ “त, परिजनों ने दोस्त पर लगाया ह “त्या का आरोप — सड़क जाम कर जताया आक्रोश

रोसड़ा में युवक की संदिग्ध मौ “त, परिजनों ने दोस्त पर लगाया ह “त्या का आरोप — सड़क जाम कर जताया आक्रोश

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मब्बी चौक के पास एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मब्बी ग्राम निवासी उपेश कुमार के रूप में की गई है, जो मब्बी चौक पर मोबाइल की दुकान चलाते थे। देर रात वे रोसड़ा से घर लौटे थे, लेकिन चौक से कुछ दूरी पर उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

घटना के बाद परिजनों ने उपेश के एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। परिजन और ग्रामीणों ने रोसड़ा–मंगलगढ़ मुख्य सड़क मार्ग को लगभग चार घंटे तक जाम रखा। जाम के दौरान ग्रामीणों ने टायर जलाकर आगजनी की और स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी व्यक्त की। भीड़ की मांग थी कि आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

सूचना पर रोसड़ा थाना अध्यक्ष लाल बाबू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।

थाना अध्यक्ष का कहना है कि मामले में हर पहलू—हत्या और दुर्घटना—दोनों पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!