Explore

Search

April 24, 2026 10:56 pm

बिहार में कार एक्सीडेंट में एक शिक्षक का मौ “त पुत्री और पत्नी गंभीर रूप से घायल

बिहार में कार एक्सीडेंट में एक शिक्षक का मौ “त पुत्री और पत्नी गंभीर रूप से घायल

बिहार के रोहतास में सड़क हादसा हुआ है. जहां कार सवार शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घटना में शिक्षक की पत्नी और बच्ची भी गंभीर रूप से घायल है. दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला आयर कोठा थाना क्षेत्र का है.

गया से लौट रहे थे अजय सिंह: मृतक की पहचान अकोढीगोला के बराढी गांव के रहने वाले 49 वर्षीय अजय सिंह के रूप में हुई है, जो स्व. नरेश राय के पुत्र थे. वह डालमिया नगर में हिंदी के शिक्षक थे. अजय सिंह अपनी बेटी खुशी कुमारी और पत्नी रीना देवी के साथ गया से अपने घर अकोढ़ी गोला (बराढ़ी) लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
खंभा से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त: परिजनों ने बताया कि अजय अपने एक रिश्तेदार के यहां गयाजी गए थे. जहां से अपनी कार से लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक बिजली के खंभा से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.
टक्कर के बाद शिक्षक अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. उनकी पत्नी रीना देवी और पुत्री 21 साल की खुशी कुमारी घायल हो गई. दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.”- मृतक के रिश्तेदार

थानाध्यक्ष ने की घटना की पुष्टि: वहीं, घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीचर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त चार चक्का वाहन को जब्त कर थाने लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

“तेज रफ्तार से आ रही हुंडई BR 92 X 3708 चार चक्का वाहन एक बिजली के खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है.”- शिवम कुमार, थानाध्यक्ष, आयर कोठा थाना

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!