उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंकाड़ी में शिक्षक-अभिभावक मीटिंग संपन्न
समस्तीपुर। सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंकाड़ी में शनिवार को मासिक शिक्षक-अभिभावक मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लालेश्वर मांझी ने की।
बैठक में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और उपस्थिति पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने बच्चों की पूर्व की पढ़ाई का मूल्यांकन प्रस्तुत किया और अभिभावकों से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और अपने सुझाव भी साझा किए
Author: K k sanjay
Post Views: 1,016

Total Users : 10317538
Views Today : 2326