Explore

Search

June 23, 2026 12:14 am

सिंघिया में सड़क हादसे में किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सिंघिया में सड़क हादसे में किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित सिंघिया हिरणी कुशेश्वर स्थान मुख्य सड़क मार्ग स्थित सिंधिया मुख्य बाजार में शनिवार संध्या हाईवा की चपेट में आने से एक किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जिस कारण इस पथ से दरभंगा, कुशेश्वर स्थान, खगड़िया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, तथा रोसड़ा जानेवाली दर्जनों बस व ट्रकों की लम्बी कतारें लग गई थी। वही यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश में इधर उधर भटकते रहे। मृतक की पहचान स्व. रंजीत कुमार सिंह उर्फ गुड्डू के पुत्र किड्डू कुमार (12) सिंह के रूप में की गई। बताया कि मृतक बड़े भाई के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तभी कुशेश्वर स्थान की और से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि वहां खड़े लोगों ने उसके बड़े भाई को मौत के मुंह से खींच लिया। जिससे उसकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाने के प्रभारी थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गई

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!