Explore

Search

June 26, 2026 7:21 am

बनभूलपुरा इलाके का आतंकी कनेक्शन सामने आया एनआईए संदिग्ध को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई

बनभूलपुरा इलाके का आतंकी कनेक्शन सामने आया
एनआईए संदिग्ध को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई

विक्रम सिंह
हल्द्वानी – 30, नवम्बर 2025
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े तार एक के बाद एक करके सामने आ रहे हैं. अब हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके का आतंकी कनेक्शन सामने आया है. शनिवार तड़के नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) और उत्तराखंड एसटीएफ ने बनभूलपुरा के आजाद नगर इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक मस्जिद का इमाम और दूसरा उसका सहयोगी शामिल है. NIA  कर रही है पूछताछ बताया जा रहा है कि दोनों का ही कनेक्शन पाक प्रायोजित आतंकी संगठनों से है. एनआईए दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है. गिरफ्तार इमाम का नाम मौलाना आसिम कासमी है, जो बनभूलपुरा के आजादनगर में बनी बिलाली मस्जिद का इमाम था. यही नहीं मौलाना आसिम इलाके में इस्लामिक शिक्षा देने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में भी धार्मिक पोस्ट किया करता था.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!