Explore

Search

September 12, 2026 11:27 am

कोल्हुआघाट में माता दुर्गा की प्रतिमा का नम आंखों से हुआ विसर्जन

कोल्हुआघाट में माता दुर्गा की प्रतिमा का नम आंखों से हुआ विसर्जन

समस्तीपुर, सिंघिया प्रखंड:
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के कोल्हुआघाट में दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। शनिवार को पूजा समाप्ति के उपरांत श्रद्धालुओं ने नम आंखों से कोल्हुआघाट स्थित करेह नदी में माता दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया।

इस अवसर पर जहांगीरपुर बेहट पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार रौशन, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, सदस्य ब्रजेश कुमार यादव, बरखू यादव, छोटकू यादव, रणधीर यादव, पिंटू यादव, मोहन यादव, विजय पासवान, अभिषेक कुमार सिंह, सरपंच पति शंकर पासवान, शशि भूषण यादव, मुकेश पासवान, नीतीश शर्मा, संजीत शर्मा, अभिषेक यादव, शंभू यादव, रविन्द्र कुमार, शशि भूषण झा (पुलिस मित्र), गोविंद यादव, रघुवंश यादव, राय चन्द्र यादव, टमाटर यादव, व्रती कामेश्वर यादव, रणजीत शर्मा, संतोष शर्मा, कुंदन साहू, रामाकांत यादव, बैजू यादव, कलयुगी रावण, गुणानन्द यादव, रघुनाथ साहू और बेहट के बैजू यादव सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोगों ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!