सोनमणि लक्ष्मीनिया के लोगो ने सड़क निर्माण करवाने हेतु जमीन खरीद कर दिया मुखिया को
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत सोनमणि लक्ष्मीनिया ग्राम के राम चंद्र साहू ने अपने मोहल्ला में सड़क निर्माण करवाने वास्ते जमीन खरीद कर ग्राम पंचायत के मुखिया को दिया ताकि लोगो को आने जाने में सहूलियत हो उन्होंने बताया कि 20वर्ष से कई मुखिया को देखा मगर किसी ने सड़क निर्माण नहीं किया और हमलोगों के बातों को नहीं सुने मगर वर्तमान मुखिया पूजा कुमारी से संपर्क कर इस जमीन का कागजात सुपुर्द कर दिया तो उन्होंने आश्वासन दी है कि इस महीने में सड़क निर्माण करवा दूंगी।जब मैं उक्त ग्राम पंचायत के मुखिया पूजा कुमारी से सड़क निर्माण करवाने के बारे में राम चंद्र साहू द्वारा दी गई आवेदन और कागजात के बारे पूछा तो उन्होंने पुष्टि करते हुए बताई कि बहुत जल्द इस जगह पर सड़क निर्माण करवा दूंगी

Total Users : 10213887
Views Today : 1116