Explore

Search

September 20, 2026 10:59 pm

बाड़ा चौक पर गेट निर्माण के नाम पर मौत का गढ्ढा, बड़ी दुर्घटना की आशंका

बाड़ा चौक पर गेट निर्माण के नाम पर मौत का गढ्ढा, बड़ी दुर्घटना की आशंका

समस्तीपुर (सिंघिया):
महरा पंचायत अंतर्गत बाड़ा चौक पर सोनमणि जाने वाली मुख्य सड़क के पास गेट निर्माण कार्य के लिए एक बड़ा और गहरा गड्ढा खोदा गया है, जो स्थानीय लोगों के लिए खतरे की घंटी बन गया है। यह गड्ढा किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत कुमार उर्फ डब्लू पूर्व ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंघिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी तथा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार (रोसड़ा) को एक लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत में बताया गया है कि पंचायत समिति सदस्य विभा देवी और उनके पति रतन सदा के द्वारा बिना किसी योजना बोर्ड और विभागीय अनुमति के जेसीबी मशीन से सड़क के किनारे एक खतरनाक गड्ढा खोद दिया गया है। जबकि यह सड़क पीडब्ल्यूडी और आरसीडी विभाग की है और इससे पूर्व NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) भी नहीं लिया गया है।

रणजीत कुमार ने कहा कि यह गड्ढा “मौत का कुंआ” बन चुका है और इसमें कभी भी जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती है। इसके अलावा गड्ढे के पास स्थित पीपल का हरा पेड़ भी इस निर्माण से प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गेट निर्माण के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और यह निर्माण पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है। यदि इस कार्य पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई, तो वे जिलाधिकारी (DM) के दरबार में जाकर इस विषय की उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे।

स्थानीय प्रशासन और विभाग से अपेक्षा की जा रही है कि वे तत्काल इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!