Explore

Search

February 18, 2026 12:17 am

शराब के लिए नहीं थे पैसे… युवक ने कुत्ता मारा, फिर खरगोश का मीट बताकर पूरे गांव में 1000 रुपये किलो बेचा

शराब के लिए नहीं थे पैसे… युवक ने कुत्ता मारा, फिर खरगोश का मीट बताकर पूरे गांव में 1000 रुपये किलो बेचा

बिहार में शराब के पैसों के लिए एक शख्स ने बड़ा कांड कर दिया है। इस शख्स की करतूत को जानकर आप चौंक जाएंगे। घटना मोतिहारी जिले की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक शख्स के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे तो उसने एक कुत्ते को मार डाला। उसने कुत्ते के मांस को खरगोश का मांस बताकर पूरे गांव में बेचा और लोगों से पैसे भी लिए। इधर कुत्ते का मांस खरगोश का मांस समझ कर खाने से यहां कई लोगों की तबीयत भी खराब हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोतिहारी के मधुबन प्रखंड के गरहिया बाजार थाना इलाके के गरहिया गांव में रहने वाले मंगरु सहनी नाम के एक युवक ने इस भयानक कांड को अंजाम दिया है। इलाके के कुछ लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि मंगरु शराब पीने का आदी था। घटना के दिन मंगरु के पास शराब पीने के लिए पैस नहीं थे।
आरोप है कि मंगरु सहनी ने इलाके में रहने वाले एक कुत्ते को मार डाला। मंगरु ने इस कुत्ते के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद मंगरु गांव में इन टुकड़ों को यह कहकर बेचने लगा कि यह खरगोश का मांस है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसने कुत्ते के मांस को 1000 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेच दिया
यह भी कहा जा रहा है कि शराब बेचकर आए पैसों से उसने शराब भी पी थी। इधर मंगरु से मांस खरीदकर खाने वाले कई लोगों की तबीयत भी खराब होने लगी। यह भी कहा जा रहा है कि मंगरु ने खुद गांव में घूम-घूम कर कई लोगों से कहा कि उसने सबको कुत्ते का मांस खिलाया है।
इस घटना से गांव में लोग आक्रोशित हैं। आरोपी मंगरु फरार है। हांव के पास ही एक बागवानी में कुत्ते का कटा हुआ सिर भी मिला है। यह सारा मामला अब स्थानीय थाने में भी पहुच चुका है। गांव वालों ने लिखित शिकायत पुलिस को सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!