Explore

Search

September 20, 2026 7:30 pm

गुमला पुलिस के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, AK-47 और दो इंसास बरामद*

*गुमला पुलिस के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, AK-47 और दो इंसास बरामद*

*गुमला :* जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों को मारा गिराया है। मुठभेड़ की घटना शनिवार की सुबह जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग में हुई है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा एक एके-47 और दो इंसास भी मौके से बरामद हुए हैं।

*उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी*

गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। सूचना के आधार पर जिला पुलिस और झारखंड जगुआर ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों को देखकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गये। बाकी उग्रवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!