Explore

Search

September 12, 2026 1:40 pm

सिंघिया में 11हजार बोल्ट करेंट लगने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौ ” त

सिंघिया में 11हजार बोल्ट करेंट लगने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौ ” त

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत भरहर चौक पर 11हजार बोल्ट करेंट लगने से जहां सीमेंट लदी हुई ट्रक धह धह कर जल गया वही ट्रक पर सवार ट्रक चालक का भी मौत हो गया और खलासी घायल हो गया।ट्रक चालक की पहचान समस्तीपुर के धुरलक गांव के पप्पू कुमार राय के रूप में किया गया वही खलासी की पहचान शुंभ पट्टी के गोलू पासवान के रूप में किया गया है ।स्थानीय लोगों और घटना को देखने वाले चश्मिंदीन लोगो का कहना है कि ट्रक भरहर चौक से निमी गांव जा रहा था इस पर सीमेंट लदी हुई थी 11हजार बोल्ट बिजली तार को नीचे रहने के कारण ट्रक बिजली की चपेट में आ गया जिसे देखते ही देखते आग बेकाबू हो गया और चालक की मौत हो गया खलासी घायल हो गया जब आग लगने की जानकारी बिजली विभाग को दिया गया तो बताया कि फोटो वीडियो भेजिए सो पूर्व में भी एक बच्चा करेंट लगने से बच गया था फिर भी अभी तक तार को ऊंचा नहीं किया गया जिस कारण आज यह दिन देखने को मिला है । निमी गांव के किन लोगों का सीमेंट था और ट्रक के आगे आगे बाइक से कौन लोग रास्ता दिखाते हुए जा रहे थे यह तो जांच का विषय है अब पुलिस ही इस घटना का खुलासा कर पाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!