Explore

Search

August 19, 2026 11:08 am

सिंघिया में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतिम चरण में

सिंघिया में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतिम चरण में

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड (ग्रामीण) में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम इन दिनों अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम के.जी. अकैडमी, सिंघिया में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की लगातार मॉनिटरिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन (BDO) द्वारा की जा रही है। वे स्वयं प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर प्रतिभागियों से संवाद करते हैं, उनसे प्रश्न पूछते हैं तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं। कई बार वे विषयवस्तु पर विस्तृत जानकारी भी साझा करते हैं।
यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है। इसके लिए कुल 10 बैचों का गठन किया गया है, जिसमें प्रत्येक बैच को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मास्टर ट्रेनर के रूप में नितेश कुमार, दीपक कुमार, अमरेश कुमार एवं मुकेश पूर्व प्रतिभागियों को उनके निर्धारित कक्षों में प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई अनुदेश पुस्तिका भी सभी प्रतिभागियों को वितरित की जा रही है।
प्रशासन द्वारा इस प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!