Explore

Search

September 13, 2026 8:18 pm

सिंघिया-रोसड़ा SH-88 पर ट्रक और बाइक की टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

सिंघिया-रोसड़ा SH-88 पर ट्रक और बाइक की टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

समस्तीपुर।
हसनपुर थाना क्षेत्र के दूधपूरा ग्राम स्थित SH-88 मार्ग पर पुल के निकट मंगलवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल की पहचान विष्णुपुर डीहा ग्राम निवासी शंभु सिंह और राम प्रसाद पंडित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अरुण कुमार कोल्हूआघाट से बालू खाली कर पटना लौट रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

सूचना पाकर हसनपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी सिकंदर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक, बाइक व चालक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!