Explore

Search

November 26, 2026 8:44 pm

सिंघिया के 149 विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के तहत 166 योजनाओं पर होगा काम, लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों पर होगी कार्रवाई

“सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान” के तहत विभिन्न विद्यालय में मरम्मती व रंगरोगण का कार्य किया जा रहा है। सिंघिया प्रखण्ड के कुल 149 विद्यालयों में निर्धारित अवधि में कायाकल्प योजना के तहत ली गई कुल 166 योजनाओं का पूर्ण किया जाना है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को प्रखंड नियंत्रण कक्ष से लगातार फोन से संपर्क कर योजना पूर्ण करने का निदेश दिया जा रहा है। सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों के द्वारा कुल 166 योजनाओ को कायाकल्प योजना के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है। कुछ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, वैसे प्रधानाध्यापक को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया जा रहा है। सभी विद्यालयों में “सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान” के तहत योजनाएं निर्धारित समय अवधि में पूर्ण हो सके इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंधिया एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सिंधिया द्वारा विद्यालयों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। अधिकांश विद्यालयों में मरम्मती एवं रंगरोगण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है जबकि कुछ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। सभी विद्यालयों में योजना विभागीय निदेशानुसार तथा निर्धारित समय अवधि में क्रियान्वित हो सके इसके लिए सभी संकुल समन्वयक को अपने-अपने आवंटित विद्यालयों का अनुश्रवण करने एवं विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निदेशित किया गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!