Explore

Search

November 25, 2026 9:02 pm

सिंघिया में भूमिहीन रास्ते वाले स्कूल की जांच करने पहुंचे BDO विवेक रंजन, रास्ता निर्माण की जगी

सिंघिया में भूमिहीन रास्ते वाले स्कूल की जांच करने पहुंचे BDO विवेक रंजन, रास्ता निर्माण की जगी उम्मीद

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत वारी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनमा में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने की शिकायत पर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विवेक रंजन जांच करने पहुंचे।

 

बताया जाता है कि विद्यालय तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं रहने के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण नूर आलम सहित कई लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी।

 

शिकायत के आलोक में BDO विवेक रंजन ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान रास्ते की समस्या सही पाए जाने पर उन्होंने इसके समाधान की पहल करने की बात कही।

 

BDO ने बताया कि रास्ता निर्माण की संभावना को लेकर जमीन की जांच और सत्यापन के लिए अंचल कर्मी को भेजा जाएगा। साथ ही निजी जमीन मालिक से भी रास्ता उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया जाएगा।

 

P News |सच्ची खबर ।जनता की आवाज, जनता के बीच से।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!