Explore

Search

June 26, 2026 2:05 pm

सिंघिया के पूर्व मनरेगा पीओ डॉ. प्रेम कुमार लाल के रिसेप्शन में उमड़े दिग्गज नेता व जनप्रतिनिधि

सिंघिया के पूर्व मनरेगा पीओ डॉ. प्रेम कुमार लाल के रिसेप्शन में उमड़े दिग्गज नेता व जनप्रतिनिधि

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के पूर्व मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुमार लाल के विवाह उपरांत आयोजित भव्य रिसेप्शन समारोह में शुक्रवार की शाम क्षेत्र के दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मेहमानों की भारी भीड़ रही और पूरे माहौल में उत्साह व रौनक देखने को मिली।

रिसेप्शन में स्थानीय तथा क्षेत्रीय स्तर के कई प्रमुख नेता एवं पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे। प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नवदम्पति को शुभाशीष दिया। लोगों ने कहा कि डॉ. लाल की सौम्य कार्यशैली और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें क्षेत्र में खास पहचान दिलाती है।

अतिथियों के स्वागत के लिए ,सीटी बैंकट हाल में सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था तथा स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष तैयारी की गई थी। पूरे समारोह में सौहार्द और आत्मीयता का माहौल रहा।

देर रात तक मेहमानों के आने का सिलसिला जारी रहा और सभी ने नवदम्पति के सुखद भविष्य की कामना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!