Explore

Search

October 15, 2026 10:18 am

MDR से लगमा जाने वाली सड़क जर्जर, मरम्मती कार्य की अनदेखी पर ग्रामीणों में आक्रोश

MDR से लगमा जाने वाली सड़क जर्जर, मरम्मती कार्य की अनदेखी पर ग्रामीणों में आक्रोश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत अंतर्गत MDR से लगमा ग्राम जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से नहीं होने के कारण जगह–जगह टूट चुकी है और बड़ी-बड़ी गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत बिगड़ती जा रही है, लेकिन अब तक संवेदक द्वारा किसी प्रकार का मेंटेनेंस या मरम्मती कार्य शुरू नहीं किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क खराब होने से आम जनता, छात्रों और वाहनों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण का संवेदक एलेक्ट्रा इन्फ्रास्टेट लिमिटेड, समस्तीपुर है, जबकि कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यपालक अभियंता कार्य प्रमंडल रोसड़ा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मती कराए जाने की मांग की है, ताकि यात्रा में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!