Explore

Search

September 19, 2026 7:28 pm

शादी के सिर्फ 37 दिन बाद एनकाउंटर में ढेर हुआ विनीत राय हत्याकांड का आरोपी, गांव पहुंचा शव तो मचा बवाल

शादी के 37 दिन बाद एनकाउंटर में ढेर हुआ विनीत राय हत्याकांड का आरोपी, गांव पहुंचा शव तो हुआ बवाल

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश। होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय की हत्या मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कमलेश बिंद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार कमलेश बिंद विनीत राय हत्याकांड का प्रमुख आरोपी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी भी घायल हो गए।

बताया गया कि कमलेश बिंद की शादी महज 37 दिन पहले हुई थी। वहीं, उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का दावा है कि विनीत राय की हत्या की साजिश एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रची गई थी और इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एनकाउंटर के बाद जब कमलेश का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई तथा पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 29 मई की रात होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश था और पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया था।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!