Explore

Search

February 18, 2026 12:00 am

बंगरहट्टा पंचायत के पूर्व मुखिया बाबुल सिंह के निधन से शोक की लहर

बंगरहट्टा पंचायत के पूर्व मुखिया बाबुल सिंह के निधन से शोक की लहर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत बंगरहट्टा पंचायत के पूर्व मुखिया सह पूर्व व्यापार मंडल एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष बाबुल सिंह के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। उनके आकस्मिक निधन से पंचायत ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों में भी गमगीन माहौल बना हुआ है।
बाबुल सिंह एक सरल, मिलनसार और जनसेवा को समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। मुखिया रहते हुए उन्होंने पंचायत के विकास, गरीब-गुरबों की सहायता तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी नेतृत्व क्षमता और आम लोगों से सीधा जुड़ाव उन्हें सभी वर्गों में लोकप्रिय बनाता था।
निधन की खबर मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सिंघिया के पूर्व जीपीएस पवन कुमार सिंह उप प्रमुख रिंकू सिंह मुखिया पति लखी कमती, लगमा के गोपाल सिंह समेत कई ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है लोगों का कहना है कि बाबुल सिंह का निधन पंचायत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!