Explore

Search

September 5, 2026 10:35 am

निशांत कुमार का स्वागत करने गए JDU नेता, लौटे तो गले से गायब थी 7 लाख की चेन, चोरों ने किया हाथ साफ


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र स्थित सकरी सरैया नहर चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत समारोह के दौरान जेडीयू नेता राजेश मंडल के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। आयोजित कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। मंत्री को माला पहनाने के दौरान भीड़ और धक्का मुक्की के बीच चेन गायब हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

माला पहनाने की होड़ में बड़ा खेल

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन पर सकरी चौक पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंत्री के काफिले के पहुंचते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक वहां जमा हो गए। माला पहनाने और स्वागत करने की होड़ के बीच काफी धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी दौरान कुढ़नी प्रखंड के लदौरा निवासी जेडीयू नेता राजेश मंडल भी मंत्री को माला पहनाने के लिए भीड़ के बीच पहुंचे।

jdu leader rajesh mandal

Image Source : REPORTER INPUTजेडीयू नेता राजेश मंडल।

गले पर हाथ लगाया, तो गायब थी चेन

उन्होंने मंत्री का स्वागत किया, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब उन्होंने अपने गले पर हाथ लगाया तो उनकी सोने की चेन गायब थी। घटना का पता चलते ही राजेश मंडल हैरान रह गए और उन्होंने आसपास काफी तलाश की। बेचैनी में इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद वह तुरंत स्थानीय थाने पहुंचे और दरोगा से मिलकर पूरे मामले की आपबीती सुनाई।

34 ग्राम वजन, कीमत 7 लाख रुपये

राजेश मंडल के गले से अज्ञात चोरों बड़ी सफाई से चेन उड़ा ली। चेन का वजन 34 ग्राम था, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है। राजेश मंडल के अनुसार, भीड़ और अफरा-तफरी के कारण उन्हें उस समय चोरी का एहसास नहीं हुआ। चेन चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर मौजूद नेताओं और पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। बाद में तुर्की थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और भीड़ में मौजूद संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

यह भी पढ़ें-

गिरवी रखा सोना बेचा, ग्राहक ने सीधे ज्वैलर को किडनैप कर लिया, पत्नी से 79 ग्राम सोने के गहने लूटे

कामवालियों से सावधान! कई घरों में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, नेपाल पार कर देती थीं गहने; हैरान कर देने वाला खुलासा





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!