Explore

Search

September 20, 2026 10:57 pm

बजरंग दल के सहयोग से पुलिस ने गाय लदी ट्रक जब्त की

बजरंग दल के सहयोग से पुलिस ने गाय लदी ट्रक जब्त की

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया–रोसड़ा मुख्य सड़क (एसएच-88) पर मालीपुर के पास बजरंग दल के सहयोग से हसनपुर पुलिस ने गायों से लदी ट्रक को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस अधिकारियों ने कैमरे पर बयान देने से परहेज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब्त ट्रक में लदी गायों को सुरक्षित निकालकर स्थानीय गौशाला में रखा गया है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है और ट्रक के कागजात, चालक तथा संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाजीपुर से ही संदिग्ध ट्रक का पीछा किया था। बताया जा रहा है कि ट्रक को सुपौल जिले की ओर ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!