*आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी युवती, युवकों ने बचा लिया; अब पुलिस कर रही पूछताछ*
*जमशेदपुर :* के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती ने बडौदा घाट नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के वक्त वहां मौजूद स्थानीय युवकों ने युवती को बचा लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बागबेड़ा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि युवती के नदी में कूदने की सूचना के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। युवती को थाना लाया गया। बाद में उसके परिजन आए और उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे युवती से पूछताछ कर रहे हैं। आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Author: K k sanjay
Post Views: 512

Total Users : 10317549
Views Today : 2356