Explore

Search

April 15, 2026 12:33 am

World TB Day 2026: समस्तीपुर के सिंघिया PHC में जागरूकता अभियान, टीबी उन्मूलन को लेकर बड़ी पहल

समस्तीपुर: सिंघिया PHC में मनाया गया विश्व यक्ष्मा दिवस, टीबी उन्मूलन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सिंघिया में मंगलवार को विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में डॉक्टर राकेश कुमार की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों ने टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। मौके पर टीबी विभाग के टेक्नीशियन दिनेश कुमार ने बताया कि यदि किसी परिवार में एक व्यक्ति टीबी से संक्रमित होता है, तो परिवार के अन्य सदस्यों का भी काउंसलिंग और जांच कराना बेहद जरूरी है। इससे समय रहते बीमारी की रोकथाम संभव हो सकती है।
इस दौरान हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार, प्रसून, फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह, कनहैया कुमार, विकास कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और सरकार द्वारा उपलब्ध मुफ्त इलाज का लाभ उठाएं, ताकि टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!