Explore

Search

June 30, 2026 8:10 am

बाल दिवस के अवसर पर पी सी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव का आयोजन किया गया

बाल दिवस के अवसर पर पी सी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव का आयोजन किया गया

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड  क्षेत्र में बाल दिवस के अवसर पर पी सी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव का आयोजन किया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष में बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस के अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न तरह के खेलकूद का आयोजन किया जाएगा। बाल उत्सव में प्रथम दिन रंगोली तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 3 से दसवीं क्लास के छात्र-छात्राओं में एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। कक्षा शिशु से कक्षा 2 तक के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाएं। जिसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार का चयन किया गया। रंगोली में कक्षा बार प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार का चयन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तथा विद्यालय के निदेशक राम किशोर राय ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रचलित कर की। ततपस्चात विद्यालय के निदेशक राम किशोर राय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत पाग , माला तथा अंग वस्त्र देखकर किया। बाद में सभी शिक्षकों ने पंडित जी के चित्र पर पुषाजलि अर्पित की। छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली देखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने छात्रों की तारीफ की तथा उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम किशोर राय के द्वारा सभी छात्रों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया। छात्र-छात्रा बड़े ही उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर राधा कृष्ण, नए जमाने की शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चंद्रयान, फूलों वाली रंगोली, राम मंदिर, बढ़ता भारत, स्वच्छ भारत, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, मून मिशन, बढ़ते अपराध जैसे विषयों पर एक से बढ़कर एक रंगोली प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रिंस कुमार, विराट कुमार, शिवम कुमार, ऋषभ राज, सौरव कुमार, मनोहर कुमार, दीपांशु, स्तुति, प्रियांशी, स्नेहा, राखी, सनी कुमार, शांभवी, निशा, अनुप्रिया, आभा, अन्नुश्री, जायषी, श्वेता, तन्वी मानवी, आलिया,परी, साक्षी शिवम, आशुतोष, आदी ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!