Explore

Search

October 30, 2026 11:36 am

सड़क हादसे में दारोगा के बेटे की मौत

सड़क हादसे में दारोगा के बेटे की मौत

 

बिहार के लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक दारोगा के बेटे की मौत हो गई. वहीं, बाइक पर बैठा दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा देर रात टाउन थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के पास बायपास रोड में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने मृतक के शव और घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां घायल का इलाज किया जा रहा है.

मृतक की पहचान झारखंड के देवघर जसीडीह के डाबर ग्राम गायत्री नगर निवासी दरोगा भवेश प्रसाद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अंकुश राज के रूप में की गई है. जबकि घायल की पहचान जमुई जिला के अमारी गांव निवासी रविश चंद्र के 32 वर्षीय पुत्र प्रिंस राज के रूप में हुई है. दोनों बाइक पर सवार हो अशोक धाम से बायपास के रास्ते जमुई जा रहा था.

 

इस दौरान बाइक की रफ्तार तेज रहने के कारण अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया. जिससे बाइक चला रहे युवक की मौत मौके पर हो गई. जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक काफी गति में थी. बीएड कॉलेज से महज 30 से 40 मीटर पूर्व सड़क किनारे खड़ा बिजली पोल से टकरा गया. टक्कर इतना जबरदस्त था की बाइक चला रहे अंकुलेश राज का एक हाथ पोल से टकराकर शरीर से लटक गया. जबकि पीछे बैठा प्रिंस राज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!