सिंघिया में आग लगने से बेटी की शादी करने के लिए रखा सभी समान जल गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत विष्णुपुर डीहा पंचायत स्थित करही ग्राम में एक गरीब मजदूर के घर में आग लगने से गाय मोटरसाइकिल साइकिल 3बकरी कपड़ा खाने पीने का अनाज जलकर राख हो गया वह बेटी के शादी करने के लिए रखा अन्य समान कर्ज में लिया गया 75हजार रुपया भी जलकर राख हो गया है यह बात अग्नि पीड़ित व्यक्ति ने बताया है ।अग्नि पीड़ित व्यक्ति की पहचान करही ग्राम के राम नरेश यादव के रूप में किया गया है मौके पर राजस्व कर्मचारी रवि कुमार जांच पड़ताल करने पहुंच गया वही पंचायत के मुखिया राम ललित राम भी पहुंचकर सरकारी सहायता देने की मांग किया है तथा मौके पर उपस्थित भाजपा के नेता ब्रज भूषण यादव ने अग्नि पीड़ित को 1500 रुपिया मदद किया है
Author: K k sanjay
Post Views: 87



Total Users : 10137735
Views Today : 1416