हसनपुर में एम के मेमोरियल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में इलाज करवाने से एक महिला का जान चला गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड स्थित एक निजी हॉस्पिटल एम के मेमोरियल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में एक गरीब महिला को इलाज करवाना बहुत ही महंगा पड़ गया है ।बताया गया की बिथान थाना क्षेत्र के धाबोलिया ग्राम के नवीन यादव के पत्नी चानो देवी को प्रसव करवाने के लिए परिजनों ने सरकारी पीएचसी हसनपुर के बदले बेहतर इलाज करवाने के लिए निजी अस्पताल एम के मेमोरियल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर हसनपुर में एडमिट करवाया जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया उसी वक्त प्रसव महिला की मौत हो गई तथा डॉक्टर ने आनन फानन ने स्थिति गंभीर बता कर बेगुसराय रेफर कर दिया तथा रास्ते में मरने की बाते बताते हुए मरीज को छोड़कर फरार हो गया तथा उक्त निजी अस्पताल के डॉक्टर कर्मी लोग अस्पताल बंद कर फरार हो गया है मृतक के परिजनों ने कई घंटे तक हो हंगामा कर विरोध किया आश्चर्य की बात यह है कि इस अस्पताल के बगल में पुलिस स्टेशन प्रखंड मुख्यालय सरकारी पीएचसी अस्पताल रहने के बाबजूद इस निजी अस्पताल के संचालक बड़े ही निर्भीक रूप से अवैध रूप से अस्पताल को संचालित कर रहे थे ।



Total Users : 10137442
Views Today : 612